छपरा, फरवरी 23 -- मांझी। मांझी-ताजपुर मुख्य सड़क पर डुमरी गांव के समीप रविवार की रात पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के भभौली गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक बीन बताया जाता है। मृतक के भाई शामू बीन ने बताया की उसका भाई छपरा शहर मे राजमिस्त्री का काम करता था। प्रतिदिन की तरह रविवार की देर रात भी वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। सड़क दुर्घटना मे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की रविवार की रात डायल 112 की गश्ती टीम को डुमरी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति घायलावस्था में बरामद हुआ था। टीम द्वारा आनन फानन मे मांझी सीएचसी लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से सोमवार की सुबह की गई। उधर शव से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे बबुल के पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.