दरभंगा, मार्च 13 -- सिंहवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के कलिगांव-बिरौल पथ पर गुरुवार को बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक कलिगांव का रहने वाला आशीष पासवान था। बताया गया है कि युवक बाइक से किसी काम के लिए बिरौल की तरफ गया था। वहां से तेज रफ्तार से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बिरौल-कलिगांव के बीच सुनसान जगह पर बने पुल के पास पहुंचा कि बाइक से उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक के पीछे आ रहे एक राहगीर ने ग्रामीणों को बताया कि जंगली सूअर तेज रफ्तार में सड़क पार कर रहा था। युवक की बाइक उसी से टकरा गई। तेज रफ्तार में चल रही बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरायी।पेड़ से टकराने के बाद बाइक सहित युवक लगभग 15 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया। गड्ढे में गिरने के बाद बाइक जंप कर बगल के गेहूं के ख...