अररिया, मार्च 6 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। होली के दिन बुधवार की शाम फारबिसगंज के सैफगंज दोगच्छी के समीप में सड़क किनारे पेड़ से टकराकर बाइक सवार एक 38 वर्षीय कारोबारी की मौत हो गयी। मृतक निशु ठाकुर फारबिसगंज के पूर्व भाजपा विधायक मायानंद ठाकुर का भतीजा था। वह परवाहा निवासी स्व. महानंद ठाकुर का बेटा था। उनका परवाहा हाट में कपड़े की दुकान है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम निशु ठाकुर अपनी बाइक से रानीगंज के हांसा परवाहा ससुराल जा रहा था, इसी क्रम में दोगच्छी के समीप बाइक का सतुंलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी ज्यादा थी कि घटनास्थल पर ही किशु ठाकुर की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक छह माह का मासूम पुत्र छोड़ गया है। इस हादसे के बाद पूरे परवाहा गांव में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.