लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के लखीमपुर सिकंदराबाद रोड पर सेहरुआ गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक हरमनदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बांकेगंज थाना मैलानी और कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। सिकंदराबाद चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बाइक-कार की टक्कर में चाची की मौत, भतीजा घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.