अररिया, अप्रैल 14 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एबीएम-सिकटी पथ पर करहबाडी काली मंदिर के पास सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर उस पर 30 वर्षीय चालक की मौत हो गई है। जबकि बाइक के पीछे बैठा उनका आठ वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। मृतक बाइक सवार युवक श्रवण ऋषिदेव पलासी थाना क्षेत्र के धर्मगंज पंचायत के छतरबाड़ी वार्ड संख्या 6 निवासी रीत लाल ऋषिदेव का बेटा था। वह पेशे से मजदूर था। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि श्रवण ऋषिदेव अपने आठ वर्षीय बेटे ओम कुमार के साथ बाइक से ससुराल अररिया सदर प्रखंड के साहसमल घुरघुरा जा रहा था। यह भी पढ़ें- अज्ञात बाइक की ठोकर से एक किशोर की हुई मौत रास्ते में करहबाडी काली मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में श्रवण के सर में काफी गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.