मऊ, फरवरी 28 -- मधुबन (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत रमऊपुर पेट्रोल पम्प के सामने शुक्रवार की देर रात 12 बजे एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलट गई। दुर्घटना में बलिया निवासी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत रमऊपुर के पास एक लग्जरी कार में सवार पांच लोग तिलक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। इस बीच शुक्रवार की देर रात लगभग 12 बजे कार ज्यों ही रमऊपुर पेट्रोल पम्प के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.