आजमगढ़, मार्च 5 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौल क्षेत्र के कटही और निजामबाद के जमालपुर के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गईं। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा कटही गांव निवासी 24 वर्षीय धनंजय तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। अप्रैल में उसकी सगाई थी। होली के दिन बुधवार को वह बाजार गया था। शाम करीब सात बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। निजामाबाद मार्ग पर कटही गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, निजामाबाद थाना क्षेत्र के देवदत्तपट्टी गांव निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.