पेड़ से गिरकर 6 वर्ष का बच्चा जख्मी
बगहा, फरवरी 22 -- मैनाटाड़। स्थानीय थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में पेड़ से गिरकर एक छह वर्ष का बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बालक रमपुरवा के बलिराम महतो का पुत्र विकास कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार शनिवार के शाम को घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेलते हुये विकास कुमार पेड़ पर चढ़ गया था। खेल-खेल में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से जमीन पर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़ पड़े। जमीन पर गिरते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत सीएचसी ले गये। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे की स्थिति चिंताजनक है और सिर तथा शरीर में गंभीर चोट लगी है ।बार बार उल्टी भी हो रहा है। ऐसे में बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.