बिजनौर, फरवरी 3 -- गांव चंपतपुर चकला निवासी अमरजीत सिंह 35 वर्ष की जंगल से जलौनी लकड़ी काटते समय पेड़ से गिरकर मौत हो गई। क्षेत्र के गांव चंपतपुर चकला निवासी अमरजीत सिंह शादी के बाद से ही क्षेत्र के गांव मदपुरी में अपनी ससुराल में रह रहा था। सोमवार की शाम वह अपनी पत्नी के साथ जंगल से जलौनी लकड़ी लेने गया था जंगल में पेड़ से लकड़ी काटते समय वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्नी घायल अवस्था में अमरजीत को लेकर गांव पहुंची और वहां से परिजन घायल को उपचार के लिए धामपुर ले गए। वहां से उत्तराखंड के काशीपुर ले जाते समय अमरजीत की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पत्नी और तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.