प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 16 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा पनाहनगर बरई गांव निवासी अमर सिंह पटेल का 18 वर्षीय बेटा अमान पटेल रविवार को किसी काम से घर के पास पेड़ पर चढ़ा था। संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर पड़ा। सिर के बल पेड़ से गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए, प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...