पेड़ से गिरकर युवक गंभीर, रिम्स रेफर
रांची, मई 31 -- मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के करगे गांव में रविवार दोपहर आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल समीर अंसारी (15) रांची के हरमू का निवासी है, जो अपने रिश्तेदारों के यहां मेहमानी में करगे गांव आया हुआ था। जानकारी के अनुसार समीर पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे तत्काल मांडर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उसके एक पैर की हड्डी टूट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.