कौशाम्बी, फरवरी 16 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के कस्बा चायल में सोमवार दोपहर महुआ का सूखा पेड़ काटते समय एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में वह सड़क किनारे बने नाले पर गिरा, जिससे नाले पर रखी आरसीसी चटिया भी टूट गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मनौरी-चायल मार्ग पर सूखे पेड़ों की कटाई का ठेका वन निगम ने सिराथू निवासी ठेकेदार राजेश मौर्या को दिया है। सोमवार दोपहर कस्बा चायल स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास महुआ का पुराना पेड़ काटा जा रहा था। इसी दौरान जनपद पीलीभीत के शेरपुर निवासी 32 वर्षीय चांद मियां पुत्र फारुख पेड़ की डाल काटते समय असंतुलित होकर नीचे गिर पड़े। वह सीधे नाले के ऊपर रखी आरसीसी चटिया पर गिरे, जिससे चटिया टूट गई और वह नाले में जा गिरे। घटन...