पेड़ से गिरकर घायल
गढ़वा, जून 14 -- गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी जगजीवन कोरवा का पुत्र 12 वर्षीय पिंटू कोरवा रविवार को जामुन के पेड़ से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उसके गांव के कुछ दूरी पर नहर स्थित एक जामुन का पेड़ है। उसे पेड़ पर चढ़कर पिंटू जामुन तोड़ रहा था। उसी क्रम में गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है। यह भी पढ़ें- कुआं में गिरने से घायल यह भी पढ़ें- पेड़ से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.