सोनभद्र, जून 29 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फुलवार गांव में सोमवार की दोपहर पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के फुलवार गांव निवासी 17 वर्षीय दयानंद यादव के पुत्र सत्यम सोमवार की दोपहर में घर के पास ही स्थित एक जामुन के पेड़ पर जामुन तोड़ने के लिए चढ़ा था। पेड़ पर ऊंचाई पर जाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे ऊंचाई से नीचे जमीन पर आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...