वाराणसी, फरवरी 17 -- हरहुआ। क्षेत्र के कोइराजपुर गांव के पास पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार वायरिंग मिस्त्री की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के सरैया आयर निवासी जय प्रकाश पटेल (50 वर्ष) किसी ठेकेदार के लिए बिजली वायरिंग का काम करते थे। सोमवार शाम किसी काम के लिए बाइक से कोइराजपुर गांव जा रहे थे। गांव के बाहर मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों नें तरना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसके परिजन मंगलवार सुबह ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। हरहुआ पुलिस नें लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...