खगडि़या, अप्रैल 25 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीया नाबालिग दलित लड़की को पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की गई। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नही करता है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के असमाजिक तत्वों ने मुरकट्टा का आरोप लगाकर लड़की को पहले पेड़ में रस्सी से पूरी तरह से बांध दिया। फिर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में चौथम थाना में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पर, अब तक किसी को गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले में पीड़िता के पिता मानसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने 22 अप्रैल को चौथम थाना में आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : पेड़ में बांधकर की नाबालिग दलित लड़की की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल घटना गत 20 अप्रैल की बताई जा रही है। हालांकि इस मामल...