गिरडीह, मार्च 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर वन क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर पेड़-पौधों की कटाई की जा रही है। महिलाओं के द्वारा सखुआ की लकड़ी काटकर उसे धड़ल्ले से लाया जा रहा है। इससे जंगल उजड़ रहे हैं। जंगल उजड़ने के दुष्प्रभाव से सभी वाकिफ हैं। बावजूद इसके रोकथाम के प्रति आमजन सजग नहीं हैं। जंगल की रखवाली और निगरानी की जिम्मेवारी जिनके कंधे पर है (वन विभाग) और इसके एवज में उन्हें मोटी तनख्वाह भी मिलती है, वे भी गंभीर नहीं दिखते हैं। लिहाजा भविष्य की चिंता और वन विभाग के भय से बेखौफ होकर लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़-पौधों की कटाई की जा रही है। बगोदर वन प्रक्षेत्र के अलपीटो पंचायत के हेठली बोदरा में इन दिनों जंगल में लगे प्राकृतिक पेड़-पौधों की धडल्ले से कटाई की जा रही है। इससे जंगल उजड़ता जा रहा और जंगल सिमटता जा रहा है। स्थानीय समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.