बाराबंकी, मार्च 5 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के लालपुर में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के समीप स्थित बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। थोड़ी ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान इसी लालपुर गांव का ही सुरेन्द्र कुमार (22) पुत्र मौनी के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। मृतक के मां-बाप बचपन में गुजर चुके हैं। दादी ने उसे व उसके छोटे भाई का पालन-पोषण किया है। पारिवारिक कलह में लगाया फंदा: कोठी संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के प्यारेपुर मजरे में मिर्जापुर गांव निवासी सुशील केवट (27) पुत्र बुद्धू केवट का शव गुरुवार की सुबह खेत में लगे शिव बबूल के पेड़ में फंदे से लटका पाया गया। इधर गुजरे ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पर घरवाले भी मौके पहुंचे। पुलिस शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना...