मिर्जापुर, फरवरी 27 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में घर के पास आम के पेड़ में फंदे पर लटकता युवक का शव मिला। परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भेज दिया है। क्षेत्र के धनसीरिया गांव के भगवानपुर पुरवा निवासी 32 वर्षीय इंद्रजीत शर्मा नदिहार बजार में सैलून की दुकान चलाता था। मां आशा देवी ने बताया कि बेटा इन्द्रजीत मानसिक रूप से बीमार था। उसकी दवा भी चल रही थी। उसकी पत्नी प्रीति अपने मायके गई थी। रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोए थे। इंद्रजीत अकेले अपने कमरे में सोया था। सुबह जब इंद्रजीत की दादी चिंता देवी बाहर निकलीं तो फंदे पर लटका पोते का शव देख उनके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। आसपास के लोगों की भीड़ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.