पेड़ पर चढ़कर दो गुलदारों ने कुत्ते को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
बिजनौर, जून 7 -- थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उलेढ़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल पर दो गुलदारों (तेंदुओं) ने पेड़ पर चढ़कर एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र और ग्रामीणों में भारी दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- बिजनौर : चांदपुर चीनी मिल में फिर दिखाई दिया गुलदार, दहशतघटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, उलेढ़ा निवासी ओमवीर सिंह का जंगल में ट्यूबवेल है। शुक्रवार रात वहां अचानक दो गुलदार धमक पड़े। खुद को बचाने के लिए वहां मौजूद एक कुत्ता पास ही खड़े आम के पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन खूंखार गुलदारों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। दोनों गुलदार भी आम के पेड़ पर चढ़ गए और कुत्ते को दबोचकर उसे अपना निवाला बना डाला। यह भी पढ़ें- देर रात आबादी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.