फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राजेपुर थाने के राई गांव के एक ग्रामीण ने पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक ग्रामीण मजदूरी करने को गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार को भोर ग्रामीण का शव पेड़ पर लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।परिजनों ने पुलिस को बताया कि 50 वर्षीय रामलड़ैते सोमवार को मजदूरी करने गया था। देर रात घर वापस नहीं लौटा।रामलड़ैते के पुत्र दीपक ने बताया कि किसी बात को लेकर उसके पिता परेशान रहते थे। सुबह परिजनों को बताकर गये कि वह मजदूरी करने जा रहे हैं। देर रात तक नहीं लौटे तो खोजबीन की गयी और सुबह पता लगा कि उन्होने फांसी पर लटककर जान दे दी है। राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.