पेड़ जलाने के आरोपी पर रिपोर्ट
उन्नाव, जून 2 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के सुमरहा गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही अवधेश पुत्र बिंदा प्रसाद ने 26 मई को बाग के किनारे आग लगा दी थी। आग की लपटों की चपेट में आकर बाग में खड़े फलदार आम के आठ व तीन नीम के पेड़ जलकर राख हो गए। इससे उसे लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.