झांसी, अप्रैल 28 -- झांसी। गांव मडपुरा में फसल कटाई के बाद फसल के बचे अवशेषों में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग की चपेट में आया एक पेड़ धू-धृूकर जलकर 33 केवीए लाइन पर गिर गया। । हालात यह हुए कि दो खंभे गिर गए। जिससे पूरे गांव में अंधेरा पसर गया। वहीं ग्रामीण दहशत में आ गए। यही नहीं बिजली विभाग में भी हड़कंप मच गया। गांव मडपुरा में खेतों में फसल के कटे अवशेष अचानक सुलग उठे। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पेड़ जलकर 33 केवी पर गिरा, बत्ती गुल लेकिन, तब तक आग पास के सूखे पड़े में ले गई। पेड़ धू-धूकर जल उठा और सीधा 33 केवीए लाइन पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो खंभे गिर गए। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जलता पेड़ के गिरते ही लाइन के लगभग 8...