पेड़ गिरने से 33 केवी लाइन ठप, सात घंटे अंधेरे में रहे तीन दर्जन गांव
शामली, जून 22 -- चौसाना। तेज हवाओं के चलते सोमवार तड़के खोड़समा बिजली उपकेंद्र को आपूर्ति देने वाली 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिर जाने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। लाइन में आए फॉल्ट के कारण खोड़समा उपकेंद्र से जुड़े तीन दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बल्लामजरा के निकट तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ 33 केवी लाइन पर गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। सूचना मिलते ही जूनियर इंजीनियर (जेई) आजम अकबर विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया। मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए चौसाना, दथैड़ा, हथछोया, मुंडेट और खोड़समा बिजलीघरों का शटडाउन लेना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.