दरभंगा, मई 18 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र के सुसारी गांव में रविवार को पेड़ काटने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सुसारी गांव निवासी स्व. रघु पासवान के पुत्र 55 वर्षीय योगेश्वर पासवान उर्फ मेंघु पासवान थे। परिवार में उनके दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार योगेश्वर को पेड़ काटने के काम के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान अचानक पेड़ उनके शरीर पर गिर पड़ा, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई। यह भी पढ़ें- छौड़ाही के बहियार में युवक का शव मिला बाद में जानकारी मिलने पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता के नेतृत्...