रायबरेली, अप्रैल 5 -- महाराजगंज,संवाददाता। महाराजगंज-इन्हौना मार्ग पर मोन गांव के पास शीशम का पेड़ गिरने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। चंदापुर थाना क्षेत्र के डेपारमऊ गांव के रहने वाले अयोध्या प्रसाद 55 पुत्र रामदास और हरिश्चंद्र 40 पुत्र रामदास बाइक से कुसमहुरा गांव के गौशाला में केयरटेकर का काम करते हैं। बीते शनिवार देर रात बाइक से दोनों युवक वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में अचानक शीशम का पेड़ गिरने से चपेट में आकर बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...