पेड़ गिरने से आधी रात से गुल है रामपुर कारखाना-देसही उपकेंद्र की बिजली
देवरिया, मई 26 -- रामपुर कारखाना/ देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। तेज आंधी के चलते दो उपकेंद्र की आपूर्ति आधी रात को बंद हो गई। पेड़ गिरने से पोल और तार टूट कर गिर गए। आपूर्ति बहाल करने के लिए दोनों उपकेंद्र के एक दर्जन लाइनमैन अधिकारियों के साथ क्षेत्र में लगे हुए हैं। हालांकि अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। रामपुर कारखाना के पांडेय चक और देसही देवरिया के इमलिया विद्युत उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से आपूर्ति की जाती है। सोमवार की रात लगभग 1:27 पर तेज आंधी आई। आंधी के चलते देसही देवरिया और हेतिमपुर के बीच चिउरहा खास, पांडेय चक चौराहा, गौरा, गोविंदपुर और कमधेनवा में पोल एवं तार टूटकर गिर गया। इसके चलते दोनों उपकेंद्र की बिजली रात को ही ठप हो गई। सुबह तक बिजली बहाल नहीं होने पर लोगों के पानी की टंकी खाली हो गई तो वहीं इनवर्टर भी जवाब दे गए। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.