आजमगढ़, जून 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खेतौरा गांव के समीप बुधवार की शाम को पेड़ के नीचे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बकरी चराने गए ग्रामीणों ने शव को देखा, इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मौके पर पहुंची अधेड़ की मां ने पहचान की। जेहतमंदपुर गांव निवासी 50 वर्षीय पप्पू मजदूरी करता था, करीब एक साल से वह घर नहीं जाता था। क्षेत्र में ही रहता था। पप्पू के मौत की सूचना परिवार मेें मिलने पर कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...