आजमगढ़, अप्रैल 27 -- रानी की सराय। क्षेत्र के तमौली गांव में रविवार की शाम पेड़ की छाया में बैठे 90 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। यह भी पढ़ें- जड़ से उखड़कर पेड़ वृद्धा पर गिरा, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...