पेड़ के नीचे बारिश से बचने गई वृद्धा की वज्रपात से मौत
चतरा, अगस्त 12 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित सिलदाग पंचायत के नावाडीह गांव में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से 68 वर्षीय रजनी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पूर्व मुखिया चंदू गंझु ने बताया कि रजनी देवी घर से दूर जंगल में भैंस चराने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए उसने एक पेड़ के नीचे शरण ली। इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हो गया, जिसकी चपेट में आने से रजनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: वज्रपात से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग वृद्धा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व मुखिया चंदु-गंदु ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वज्रपात की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने प्रशासन से मृतका के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.