पेड़ की डाल टूटकर किसान पर गिरने से मौत
उन्नाव, जून 5 -- सोहरामऊ, संवाददाता। खेत पर काम कर रहे किसान के ऊपर शुक्रवार दोपहर आम के पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के महनौरा गांव के रहने वाले 32 वर्षीय महेश पुत्र श्याम पाल शुक्रवार को अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दरम्यान उसकेखेत में लगे आम के पेड़ की एक भारी टहनी अचानक टूटकर उसके सिर पर गिर गई। टहनी लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक उसकी मदद के लिए पहुंचते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महेश अपने पीछे मां रेखा देवी, दो बेटे कुंज और चिन्ना तथा दो बेटियां मीनाक्षी और छोटी को छोड़ गया है। परिवार के मुखिया की अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.