बांदा, दिसम्बर 18 -- बांदा। संवाददाता बहन के घर आए छात्र पर पेड़ की डाल टूट कर गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरहा गांव निवासी नौ वर्षीय राहुल उर्फ मोहित पुत्र फूलचंद कक्षा चार में पढ़ता था। वह अपनी मां संगीता और पिता के साथ अपनी बहन रेखा के घर चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेदा गांव आया था। गुरुवार की शाम घर से तीन सौ मीटर दूर खेल रहा था। वहीं पर कुछ लोग पेड़ में चढ़कर लकड़ी काट रहे थे। इसी बीच डाल टूट कर उस पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.