उन्नाव, नवम्बर 18 -- अचलगंज, संवाददाता। क्षेत्र में पुलिस की शह पर प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटाई तेजी से चल रही है। पेड़ मालिक ने लकड़ी माफियाओं से चोरी से उसके पेड़ काट ले जाने की शिकायत एसपी को पत्र देकर की है। आरोप लगाया है कि इलाकाई पुलिस उसका केस नहीं दर्ज कर रही है। थाना क्षेत्र के बेहटा नथई सिंह गांव के रहने वाले हिमांशू सिंह ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि उसकी भूमि दौलतपुर व गंगाखेड़ा गांव के बीच स्थित है। 15 नवंबर को कुछ लकड़ी माफिया चोरी छिपे एक आम का पेड़ काट ले गए। इसकी शिकायत थाने में की गई तो हल्का दरोगा अंजनी कुमार ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। पीड़ित पेड़ मालिक ने एसपी को पत्र देकर सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत दर्ज की है। दरोगा अंजनी कुमार सिंह ने क्षेत्र में पेड़ काटे जाने से इंकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.