आजमगढ़, जून 3 -- बूढ़नपुर। अतरौलिया क्षेत्र के बिहारपुर गांव में मंगलवार को पेड़ काटने के विवाद के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। 67 वर्षी जयप्रकाश मिश्रा का गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा हे। विपक्षी विवादित पेड़ को कटवा रहे थे। इसदौरान विरोध करने के लिए जय प्रकाश पहुंच गए। दोनोपक्ष में गाली गलौज होने लगी। जय प्रकाश के सीना में दर्द होने लगा वे गिर गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...