प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- कुंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी सुरेश लाल के टिनशेड पर 21 मार्च को बबूल की डाल गिर गई थी। वह उसी को काट रहा था। आरोप है कि तभी पड़ोसी पहुंचे और उसे अपना पेड़ बताते हुए लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित सुरेश लाल की तहरीर पर पुलिस ने द्वारिका प्रसाद पटेल, मनोज कुमार, सुभाष पटेल, प्रेमचन्द्र पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...