पेड़ काटने के विवाद में महिला को पीटा, तीन पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- कुंडा कोतवाली के रम्मू का पुरवा गयासपुर गांव निवासी कुसुमा देवी पत्नी धर्मराज ने पुलिस को तहरीर दी। आंधी में गिरे उसके नीम के पेड़ को चार जून की शाम करीब छह बजे मोहल्ले के कुछ लोग काट रहे थे। उसने विरोध किया तो पेड़ को अपना बताते हुए जबरन काटने लगे। विरोध करने पर गालियां देते हुए उसे पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। परिजनों ने घायल कुसुमा को सीएचसी लाकर इलाज कराया और आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता कुसुमा की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश यादव, सुनील यादव, जियालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- लकड़ी ले जाने से मना करने पर श्रमिक को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.