पेड़ काटने के विवाद में जानलेवा हमला, पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के दुर्ग सरांय भाव गांव निवासी झब्बर पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। आंधी में गिरे महुवा के पेड़ को विपक्षी विजय सरोज आदि काट रहे थे। तभी उसका बेटा भइयाराम पेड़ काटने से रोकने गया तो उन लोगों ने लाठी डंडे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे वह गिर कर अचेत हो गया। तब उसके दूसरे बेटे जयराम, गंगाराम, उसकी पत्नी प्रभावती रोकने गई तो उन लोगों को कुल्हाड़ी से मारापीटा। बेटे, बहू सभी को मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर आरोपी भाग गए। पीड़ित झब्बर की तहीरर पर पुलिस ने विजय सरोज, दिलीप सरोज, प्यारेलाल, संतोष, कमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.