इटावा औरैया, मार्च 7 -- नगला भारा गांव निवासी यशपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 2 मार्च की सुबह 7 बजे गांव के ही उमेश, अनेश, विशेष व मोनू उर्फ मंगल सिंह आकर खेत में लगा बबूल के पेड़ काटने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया। बचाने आए बड़े भाई शिशुपाल सिंह, पिता रनवीर के साथ मारपीट कर जानने मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...