अररिया, अगस्त 29 -- अररिया, वरीय संवाददाता। शुक्रवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निर्देश पर अररिया वन प्रमंडल की ओर से वृक्ष सुरक्षा दिवस के तहत जगह-जगह पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। अररिया वन प्रमंडल के पदाधिकारी व कर्मी बायो डाइवर्सिटी पार्क कुसियार गांव एंड कार्यालय कैंपस के अलावा मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आरएस प्रांगण में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर वृक्ष रक्षा दिवस मनाया गया। मौके पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी दिनेश प्रसाद यादव, मोहिनी देवी स्कूल के डायरेक्टर डॉ. संजय प्रधान, प्रिंसिपल, सभी शिक्षक एवं स्कूल के बच्चे साथ ही वनरक्षी अरमान खान अर्पण कुमारी ,राहुल कुमार पार्क के सभी स्टाफ एवं सभी वनकर्मी उपस्थित थे यह भी पढ़ें- वृक्ष सुरक्षा दिवस पर पेड़ों की सुरक्षा का लिया गया संकल्प यह भी पढ...