रामपुर, अप्रैल 13 -- रामपुर। गर्मियों में पेड़ों की कटाई-छंटाई के नाम पर और पतंगबाजी को आधार बनाकर बिजली कटौती होने पर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। सोमवार की दोपहर में उन्होंने बेवजह बिजली कटौती पर रोक लगाने के लिए विभाग के अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने सोमवार को बिजली विभाग के सहायक अभियंता प्रथम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि गर्मी शुरू होने के साथ ही शहर में बिजली कटौती बढ़ गई है। जिससे व्यापारियों के अलावा आमजन को काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- जहांगीराबाद में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, प्रदर्शन शाम को बिजली गुल होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। विभागीय अधिकारी कभी पतंगबाजी को आधार बनाकर बिजली काट देते हैं तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.