पेस्टीसाइड के अवैध गोदाम प्रकरण में दुकानदार पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फर नगर, जून 18 -- मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बुढ़ाना में नदी वाला मंदिर के निकट स्थित पेस्टीसाइड का एक अवैध गोदाम पकड़ा था। जांच के दौरान संबंधित दुकानदार के पास केवल बीज का लाइसेंस था, उसके पास पेस्टीसाइड की दवाइयों की बिक्री करने के लिए कोई लाइसेंस नहीं मिला। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने मामले में बुढ़ाना पुलिस को तहरीर देते हुए दुकानदार सुरेन्द्र सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि मोहल्ला शाहवाडा निवासी सुरेन्द्र सैनी के गोदाम का निरीक्षण किया। परिसर में अनाधिकृत रूप से कीटनाशी रसायनों का भंडारण पाया गया। जिसके संबंध में गोदाम मालिक द्वारा कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए और न ही उनके पास पेस्टीसाइड्स का अनुज्ञप्ति प्राधिकार-पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.