पेस्टीसाइड की वजह से गई थी भीरा में गिद्धों की जान!
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में करीब एक माह पहले 25 गिद्धों की मौत के मामले पर घटना वे बाद कारणों पर संशय दूर हो गया है। वनविभाग द्वारा भेजे गए सभी सैम्पलों में एक ही तरह के पेस्टीसाइड के होने की पुष्टि हुई है। दुधवा के वन रेंज पड़रिया तिलकापुर अंतर्गत सिमरिया गांव के पास एक किसान के खेत में करीब दो दर्जन से अधिक गिद्ध मृत पाए गए थे। गिद्ध, जो पहले ही विलुप्तप्राय और संरक्षित श्रेणी में शामिल हैं, उनकी इतनी बड़ी संख्या में अचानक मौत इस दुधवा बफर जोन की पहली घटना है । सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और जांच शुरू कर दी गई। घटना के बाद मृत गिद्धों के सैंपल के अलावा वहां पर मिले चावल, मृत पाए गए कुत्तों व गौवंश का सैम्पल और बिसरा जांच के लिए आईवीआरआई भेजा गया था। इसके बाद से इस पूरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.