धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद। पेस्टल फाउंडेशन की ओर से शनिवार को संस्थापक सुशील चंद्र के नेतृत्व में हीरापुर स्थित हिंदू मिशन अनाथालय में एक विशेष सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था ने अनाथालय में रह रहे बच्चों के बीच खाद्य पैकेट, साबुन ,पेंसिल तथा नोटबुक का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान सुशील चंद्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए नैतिकता,अनुशासन और जीवन मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनाथालय के वार्डन अर्जुन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...