घाटशिला, फरवरी 8 -- मुसाबनी। प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड के लगभग 33 पेसा मोबिलाइजर को मास्टर ट्रेनर कान्हू मुर्मू एवं अभिषेक सरदार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि पेसा कानून को ग्राम स्तर पर लागू कर ग्रामीणों तक पहुंच कर उन्हें कैसे जागरूक किया जाए। इसके साथ ही पेसा कानून को लागू कर ग्रामसभा को सशक्त करने की जानकारी भी दी जा रही है। इसके साथ ही उन्हें बताया जा रहा है कि अति वंचित ग्रामीणों को भी ग्रामसभा के माध्यम से लाभ दिलाने का कार्य करें, साथ ही मोबिलाइजर ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के साथ मिलकर लाभकारी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर इसका अधिक से अधिक लाभ ग्रामीणों को दिलाने का कार्य करें। साथ ही ग्रामीणों को पेसा के प्रावधानों की जानकारी उनके द्वारा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.