सिमडेगा, अप्रैल 8 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड में पेसा के नियमों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन पीआरआई विभाग एवं प्रखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेसा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनप्रतिनिधियों को इसके प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मौके पर बीडीओ, सीओ सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने संबोधन में पेसा कानून की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अधिनियम ग्राम सभा को सशक्त बनाने और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया, ग्राम प...