सिमडेगा, अप्रैल 7 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पेसा नियमों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ बीडीओ नैमन कुजूर, सीओ किरण डांग के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में पंचायतों के मुखिया, ग्राम प्रधान एवं पेसा मोबिलाइजर ने भाग लिया। मौके पर सभी अतिथियों ने कहा कि यह पेसा कानून ग्राम सभा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिभागियों को ग्राम सभा की शक्तियो, प्राकृतिक संसाधनो के प्रबंधन, स्थानिय शासन व्यवस्था एवं पेसा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला के अन्त में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ उनसे अपने गांवों में पेसा नियमों को लागू कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।

हिंदी ...