रांची, जनवरी 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तपकरा स्थित शहीद भवन में बुधवार को कोईल कारो जनसंगठन की शीर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दो फरवरी को मनाए जाने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहीद दिवस के अवसर पर डूब क्षेत्र के सभी गांवों में किसी भी प्रकार के पारिवारिक कार्यक्रम स्थगित रखे जाएंगे, ताकि लोग पूरी तरह से शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल हो सकें। झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने बैठक में पेसा नियमावली-2025 को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह नियमावली डूब क्षेत्र की पारंपरिक ग्राम सभाओं और पड़हा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित पेसा नियमावली में भू-अर्जन और पुनर्स्थापन से संबंधित मामलों में पारंपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.