पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्राम सभाएं होंगी सशक्त : उपायुक्त
रांची, जून 11 -- खूंटी, संवाददाता। शहर के नगर भवन में गुरुवार को पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों का विस्तार) झारखंड नियमावली, 2025 विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायतीराज पदाधिकारी प्रमोद राम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पेसा नियमावली के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डीसी ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने में यह नियमावली महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने कहा कि पेसा नियमावली अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के अधिकारों की रक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा लोकतांत्रिक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.