जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर में पंचायत उपबंध (पेसा नियमावली) के प्रचार-प्रसार को लेकर राउंड टेबुल कांफ्रेंस 5 को होगा। उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस कांफ्रेंस का आयोजन समाहरणालय सभागार में 10.30 बजे से होगा। यह जानकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने दी है। इस कांफ्रेंस में जिले के बुद्धिजीवी, एनजीओ प्रतिनिधि, आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधि, जिला परिषद के डीपीएम, सभी बीडीओ आदि शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि पांचवीं सूची के जिलों में पेसा नियमावली को प्रभावी ढंग से लागू कराने की जवाबदेही जिला प्रशासन की है। इसके लिए राज्य स्तर से कार्यक्रम निर्धारित किये जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम सहित राज्य के सभी डीडीसी का मसूरी में प्रशिक्षण 15 से यह भी पढ़ें- सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में पेसा और एसआईआर पर विमर्...