घाटशिला, मई 24 -- चाकुलिया। भारत जाकात माझी परगाना माहाल की चाकुलिया इकाई ने पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और पेसा नियमावली के कथित उल्लंघन को रोकने के लिए शनिवार को तरफ के परगाना बाबा परमेश्वर मांडी के नेतृत्व में उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा को सौंपा। माहाल का कहना है कि पूर्वी सिंहभूम जिला पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है,जहां सदियों से पारंपरिक माझी पारगाना स्वशासन व्यवस्था चली आ रही है। पेसा नियमावली 2025 के तहत पारंपरिक माझी बाबा या पारगाना बाबा को ही ग्राम सभा की अध्यक्षता करने का पूर्ण अधिकार है। इसके बावजूद क्षेत्र में असंवैधानिक रूप से गैर-अनुसूचित जनजाति और चुनावी प्रक्रिया से बने गैर-पारंपरिक ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम सभाओं की अध्यक्षता कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- पेसा का...